गुरुवार, 20 अगस्त 2009

सेन्ट्रल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी का मंत्री श्री गौर ने किया उद्धाटन



सेन्ट्रल प्रेस क्लब भोपाल द्वारा ''विश्व फोटोग्राफी'' दिवस के अवसर पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन बुधवार 19 अगस्त को भोपाल में श्री बाबूलाल गौर मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, मध्यप्रदेश शासन, ने किया।
श्री गौर ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि फोटोग्राफी एक अलग विधा है, यह रोज-रोटी का साधन नहीं है। इस अवसर पर सेन्ट्रल प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह, महासचिव अमित जैन, सुश्री सुचांदना गुप्ता, वीरेन्द्र सिन्हा, अरविन्द शर्मा, सरमन नगेले समेत अनेक पत्रकार और फोटो पत्रकार मौजूद थे।
श्री गौर ने कहा कि फोटो पत्रकारों ने साधना और संघर्ष का काम किया है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी एकाग्रचित्त होकर करना पड़ती है। फोटोग्राफी के बिना अब कोई आयोजन भी नहीं हो पता है। भोपाल गैस त्रासदी की फोटोग्राफी ने इतिहास रचा है।
सेन्ट्रल प्रेस क्लब के अध्यक्ष एन.के. सिंह ने अपने स्वागत भाषण में फोटो प्रदर्शनी, फोटो पत्रकारिता और फोटो जर्नलिस्ट के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्षनी में 14 फोटो पत्रकारों सर्वश्री अबरार खान, पत्रिका, शिवनारायण मीणा, राजएक्सप्रेस, सतीष टेबरे, दैनिक भास्कर, प्रवीण दीक्षित, नवदुनिया, अनिल दीक्षित, पीपुल्स समाचार, महेश विश्वकर्मा, हिन्दुस्तान टाइम्स, प्रवीण वाजपेयी, हिन्दुस्तान टाइम्स, पंकज तिवारी, इंडिया टूडे, प्रदीप मेहर, फ्री प्रेस, राजेश राय, एमपी फोटो न्यूज, सुभाष ठाकुर, नवभारत, अजय शर्मा, पत्रिका, अनिल टेबरे, दैनिक जागरण, मुजीब फारूखी, हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी अपनी प्रविष्ठियां दी हैं। फोटो पत्रकार प्रकाश हतबलने ने अपने फोटो प्रदर्शनी में लगाये हैं। लेकिन वे प्रतियोगिता में शामिल नहीं है।

फोटो प्रदर्शनी में आमंत्रित प्रविष्ठियों में से 40 फोटोग्राफस का फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी अपराहन 11 बजे से रात 11 बजे तक कैफे रोन्देवू, मेट्रो प्लाजा, बिट्टन मार्केट भोपाल में 25 अगस्त तक देखी जा सकती है। फोटो प्रदर्षनी का आयोजन कैफे रोन्देवू,के सहयोग से किया गया है।
फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता का निर्णय ज्यूरी के सदस्य पर्यावरणविद् श्री एमएम बुच, दैनिक भास्कर के मैगजीन संपादक राजकुमार केसवानी, प्रमुख फिल्म मेकर राजेन्द्र जांगले द्वारा 25 अगस्त को किया जाएगा।
सात दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के समापन अवसर पर 25 अगस्त को सेन्ट्रल प्रेस क्लब द्वारा श्रेष्ठ फोटोग्राफी पुरस्कार वितरित किए जायेंगे। फोटो प्रदर्शनी में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त राजेश भदौरिया संचालक कैफे रोन्देवू ने किया।


भारतीय राजनीति में ठाकुर नेताओं का पराभाव

भारतीय राजनीति में इस समय ठाकुर नेताओं पर सभी दलों की नजरें टेड़ी हैं। चाहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हो, चाहे भारतीय जनता पार्टी हो अथवा समाजवादी पार्टी हो। लगभग सभी राजनैतिक पार्टियों में इस समय ठाकुर नेताओं पर उन्हीं के दल के हाईकमान द्वारा अनुशासन का डंडा चलाया जा रहा है। कुछ समय पूर्व कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया उसके बाद उनके बेटे को पार्टी से निकाला गया। बदलते राजनैतिक समीकरणों के तहत मध्यप्रदेश के ठाकुर नेता अर्जुनसिंह को कांग्रेस पार्टी ने फिलवक्त पार्टी की मुख्य धारा से अलग कर दिया है। उनको केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी नहीं दी गई है। अब वे केवल राज्यसभा सदस्य हैं। हालही में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जसवंत सिंह को जिन्ना पर पुस्तक लिखे जाने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया है। इससे भारतीय जनता पार्टी में राजनैतिक घमासान तेज हो गया है।
उधर, मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने भी सपा महासचिव अमर सिंह पार्टी की मुख्य धारा में अब कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। कुल मिलाकर भारत में इस समय ठाकुर नेताओं का पराभाव दौर चल रहा है। यह दौर अनवरत् चलेगा या नहीं इसको देखना होगा।

मेरे बारे में

सरमन नगेले
संपादक
ई-समाचार पत्र
http://www.mppost.org/
http://www.mppost.com
पत्रकारिता - साधनों की शुध्दता के साथ लोकहित के उद्देश्य से सत्य उध्दाटित करने की रचनात्मक प्रक्रिया।
पत्रकार - एक चिंतक, योध्दा और सत्य का रक्षक।
सफलता - उत्कृष्ट होना और बने रहना सफल होने से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।
जन्म - 10 जून 1969 को बुंदेलखण्ड के झांसी शहर के स्व. श्री एम.एल. नगेले एवं श्रीमती शकुन नगेले के मध्यम परिवार में। शिक्षा - हिन्दी में स्नातक,
कैशोर्य की देहरी लांघते ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पदार्पण।
जीवन यात्रा - रचनात्मक एवं राजनीतिक लेखन की ओर छात्रावस्था से ही रूझान रहा।
म.प्र. के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सीडी संस्करण प्रथम एवं द्वितीय। सामाजिक-आर्थिक विषयों पर लेखन की दृष्टि से भारत सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तामिलनाडू जैसे राज्यों का अध्ययन भ्रमण कराया। इस यात्रा तथा मधयप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक अधोसंरचना का अधययन भ्रमण के दौरान सृजित हुई।
''माया'' राष्ट्रीय राजनैतिक पत्रिका में कुछ मापदण्ड निर्धारित कर मध्यप्रदेश के टाँप टेन एम.एल.ए. चयनित कर विधायकों पर केन्द्रित विशेषांक का सृजन। अब तक के मप्र विधानसभा के अध्यक्षों पर केन्द्रित सीडी का सृजन। सिंहास्थ 2004 पर केन्द्रित सीडी का सृजन। आईटी स्टेटस इन मध्यप्रदेश, आईटी फॉर डव्लेपमेंट, ई@मध्यप्रदेश विशेषांक का संपादन। मध्यप्रदेश में ई-सेवाएं एक नजर में। प्रवासी भारतीय दिवस 7-9 जनवरी, 2008 पर विशेषांक का संपादन।
लगभग दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय - इंटरनेट मीडिया एक नये स्वरूप में सामने आ रहा है। हिन्दी भाषी राज्यों में इंटरनेट पत्रकारिता का शैशवकाल है। भारत में इंटरनेट पत्रकारिता की संभावनाओं को देखते हुए http://www.mppost.org/ पर मध्यप्रदेश का पहला इंटरनेट हिन्दी समाचार पत्र एक जनवरी 2005 से शुरू किया।
चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, असाम, पंजाब, तमिलनाडू, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात की आई.टी. नीतियों का अध्ययन, इंटरनेट पत्रकारिता से जुड़े लोगों, संस्थाओं प्रमुख, आई.टी. कंपनियों, विशेषज्ञों से सतत् संवाद। इंटरनेट पर आयोजित अंर्तराष्ट्रीय सेमीनार डब्ल्यू3सी में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया। साऊथ एषिया की सबसे बड़ी आई.टी. प्रर्दशनी एवं सेमीनार जीटेक्स इंडिया में भाग लिया। साऊथ एशिया के सबसे बड़े संचार एवं आई.टी. इवेंट कर्न्वजेंस इंडिया- 2006 में शामिल हुए। प्रवासी भारतीय दिवस में विशेष रूप से मीडिया प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। म.प्र. सरकार द्वारा आयोजित आई.टी. समिट में हिस्सा लिया।
पत्रकारिता -
बीबीसी- वेबदुनिया द्वारा आयोजित ऑन लाइन पत्रकारिता कार्यशाला में भागीदारी। राष्ट्रीय सहारा, दिल्ली, अक्षर भारत, दिल्ली, राज्य की नई दुनिया, भोपाल जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में संवाददाता के रूप में कार्य। म.प्र. के प्रमुख दैनिक नवीन दुनिया जबलपुर के भोपाल ब्यूरो प्रमुख के रूप में संबध्द रहे। महाकौशल के प्रमुख सांध्य दैनिक सीटाइम्स के भोपाल ब्यूरो प्रमुख के रूप में संबध्द रहे। राष्ट्रीय राजनैतिक पत्रिका ''माया'' के मध्यप्रदेश विशेष संवाददाता के रूप में संबध्द रहे। दूरदर्शन, आकाशवाणी के लिये संवाद लेखन, विधानसभा कार्यवाही की समीक्षात्मक रिर्पोट लेखन। भोपाल दूरदर्शन से प्रसारित लाइव फोन इन कार्यक्रम शुभ-शाम में 17 अगस्त 2009 को विषय विशेषज्ञ के रूप में वेब जर्नलिज्म में भविष्य का प्रसारण।
संप्रति -
संपादक - एमपीपोस्ट इंटरनेट समाचार एवं विचार सेवा और वेबसाइट http://www.mppost.org/
ब्लाग - http://journocrat.blogspot.com/
समन्वयक, सेन्ट्रल प्रेस क्लब, भोपाल। उपाध्यक्ष, ब्यूरो चीफ एसोशिएशन, भोपाल। संस्थापक, सदस्य एवं संचालक राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, भोपाल, सदस्य- मध्यप्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन (जम्प)। आजीवन सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा पुस्तकालय, भोपाल। सदस्य, इंटरनेट आधारित सेवा सॉल्यूषन एक्सचेंज। अनेक राष्ट्रीय एवं प्रांतीय सामाजिक एवं रचनात्मक संगोष्ठियों में हिस्सा लिया।
पत्राचार का पता
एफ-45/2,
साऊथ टी.टी. नगर, भोपाल म.प्र.
462 003. दूरभाष - (91)-755-2779562 (निवास)
098260-17170 (मोबाईल)